Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे लगातार विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इससे विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। 2 मार्च को कल्जीखाल ब्लॉक कार्यालय के औचक निरीक्षण के बाद आईएएस विजय कुमार जोगदण्डे ने ग्राम पंचायत घण्डियाल क्षेत्र में विकास कार्यो की औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में पौड़ी - कांसखेत-घण्डियाल बनेख सड़क पर हुए घटिया पेंटिग की भी शिकयत की थी। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे आज उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा एवं लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को साथ लेकर कांसखेत से लेकर बनेख तक 6 किलोमीटर सड़क जांचने गए। जांच में कई जगह पूरी पेंटिग उखड़ हुयी पायी गई। बताया गया की पेंटिग की गुणवत्ता ठीक नहीं है, जिसकी रिपोर्ट आज ही जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। लगातार देखा जा रहा है कि आईएएस विजय कुमार जोगदण्डे औचक निरीक्षण पर कहीं भी पहुंच जा रहे हैं। इससे पहले जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने मंगलवार को विकासखंड कल्जीखाल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में आदेश प्रारूप सही न होने, अवकाश पंजिका के अलावा उपस्थिति पंजिका, निरीक्षण पंजिका सही न पाए जाने पर खासी नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल से शर्मनाक खबर..स्मैक तस्करी में सेना का जवान गिरफ्तार