Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवा कृपया ध्यान दें। इस सपने को सच करने का वक्त आ गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा आधिकारी (RO/ARO) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। भर्ती प्रक्रिया संबंधी हर डिटेल राज्य समीक्षा आप तक पहुंचाएगा। पहले तो ये जान लें कि यूकेपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन शुक्रवार 5 मार्च से शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको यूकेपीएससी की वेबसाइट ukpsc.gov.in पर विजिट करना होगा। यहां भर्ती संबंधी हर डिटेल मिलेगी। कुल कितने पदों पर भर्ती होनी है, ये भी जान लें। यूकेपीएससी ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 19 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।