मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों की लिस्ट में शामिल सभी लोग पौड़ी गढ़वाल का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं, ऐसे में ये तय था कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री पौड़ी से ही होगा।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Tirath Singh Rawat of Pauri Garhwal becomes Chief Minister
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। प्रदेश के नए सीएम के नाम पर बना सस्पेंस भी खत्म हो गया है। पौड़ी संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद तीरथ सिंह रावत प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद ये लगभग तय हो गया था कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी इस बार भी पौड़ी के ही किसी जनप्रतिनिधि को मिलेगी। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई लोग शामिल रहे। इन सभी में एक खास बात समान थी, कि यह सभी पौड़ी गढ़वाल के ही मूल निवासी हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मूलरूप से गढ़वाल के रहने वाले हैं।वहीं प्रदेश के अब तक के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो, प्रदेश में बने मुख्यमंत्रियों में से 4 मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के ही निवासी रहे हैं। साल 2000 में अलग राज्य गठन के बाद से प्रदेश में अब तक कुल 8 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। जिनमें नित्यानंद स्वामी, भगत सिंह कोश्यारी, नारायण दत्त तिवारी, मे.ज. (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हैं। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों पर झपटा गुलदार..इलाके में दहशत
इनमें से खंडूड़ी, निशंक, बहुगुणा और त्रिवेंद्र मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत इस वक्त राजधानी देहरादून की डोईवाला सीट से विधायक हैं, जबकि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार से लोकसभा सांसद हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद जो लोग मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में शामिल थे, उनमें केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद अनिल बलूनी, सांसद तीरथ सिंह रावत और राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नाम शामिल हैं। ये सभी गढ़वाल मंडल का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस तरह मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से पहले ही ये तय हो गया था कि अगर बीजेपी गढ़वाल से किसी को सीएम बनाती है तो वो स्वाभाविक तौर पर पौड़ी का ही मूल निवासी होगा। प्रदेश के सांसद सदस्यों में भी पौड़ी के मूल निवासी सबसे ज्यादा हैं। इस तरह पौड़ी के ही किसी जनप्रतिनिधि का सीएम बनना लगभग तय था, ऐसा ही हुआ भी। पौड़ी गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत अगले मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभालेंगे।