वारदात के वक्त दंपति का 8 वर्षीय बेटा स्कूल गया हुआ था, शायद इसी वजह से उसकी जान बच गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Double murder in Roorkee
रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में खौफनाक वारदात हुई। यहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों का गला रेता गया था। घटना के वक्त दंपति का 8 साल का बेटा स्कूल गया था, शायद इसी वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दंपति के शव बेड के पास ही फर्श पर पड़े मिले। घटना के पीछे अभी तक लूट या रंजिश की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना रुड़की से सटे टोडा खटका गांव की है। जहां 40 वर्षीय सुशील अपनी पत्नी पूनम (32) और 8 साल के बेटे वंश के साथ रहते थे। सुशील रुड़की के एक होटल में कर्मचारी थे। हंसता-खेलता परिवार था, लेकिन खुशियों को न जाने किसकी बुरी नजर लग गई। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पूनम के भाई बृजेश ने उन्हें फोन किया, लेकिन घर पर किसी ने फोन नहीं उठाया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: महाशिवरात्रि पर बड़ी खबर..इस दिन खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट
बृजेश रुड़की में ही रहते हैं, ऐसे में बहन की खैर-खबर पूछने के लिए वो खुद ही उसके घर पहुंच गए। यहां आकर वो घर का दरवाजा खटखटाने लगे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में उन्होंने एक युवक को पीछे के रास्ते से घर में भेजा, वहां पहुंच कर उन्होंने जो खौफनाक मंजर देखा, उसने उन्हें भीतर तक सिहरा दिया। सुशील और पूनम के शव फर्श पर पड़े थे। पास में ही खून से सना चाकू भी बरामद हुआ। वारदात के वक्त दंपति का 8 वर्षीय बेटा वंश स्कूल गया हुआ था, शायद इसी वजह से उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों के साथ चाकू को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिंग टीम ने मौके पर जाकर मामले की जांच की है। घटनास्थल से अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात में लूट या रंजिश का कोई एंगल नहीं मिला है, पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।