Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस का ट्विटर हैंडल आजकल मजेदार ट्वीट्स की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तराखंड पुलिस सभीलेटेस्ट ट्रेंड्स और सभी लेटेस्ट खबरों को ध्यान में रखते हुए जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है। और यह प्रयास ट्विटर पर हिट हो रहा है। आए दिन उत्तराखंड पुलिस के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से मजेदार और व्यंगात्मक ट्वीट देखने को मिलते हैं और उन ट्वीट्स के अंदर जागरूक संदेश छिपे होते हैं जो कि लोगों को भी बेहद पसंद आ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण देख लीजिए। यह तो सबको पता ही होगा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाल ही में भारत को इंग्लैंड के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया और इसी दौरान कप्तान विराट कोहली शून्य पर ही आउट हो गए जिस का उदाहरण देकर उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट किया है और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश की है जो की ट्विटर पर कई लोगों द्वारा साझा किया जा रहा है। लोग इस ट्वीट को बेहद पसंद कर रहे हैं और भारी मात्रा में रीट्वीट कर रहे हैं।