उत्तराखंड के 8 जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी की संभावना, संभलकर रहें

गुरुवार देर रात उत्तरी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया। जिसका असर कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand weather: Rain forecast for uttarakhand
Image: Rain forecast for uttarakhand

नैनीताल: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। धूप में तपिश कम है। मौसम के लिहाज से अगले 24 घंटे उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के आठ जिलों में गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। ऐसे में इन जिलों में रहने वाले लोग संभल कर रहें। अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा। जिन जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, उनके बारे में भी जान लें। इन जिलों में रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी और चमोली शामिल हैं। यहां पहाड़ी इलाकों में मौसम का मूड बिगड़ा रहेगा। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा पर निकलते वक्त सावधान रहें।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 36 घंटे की मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया ‘तराई का वीरप्पन’..दो गुर्गे भी गिरफ्तार
बात करें प्रदेश के तापमान की तो आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था। चटख धूप के बीच पारा भी उछाल मार रहा था, हालांकि गुरुवार देर रात उत्तरी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया। जिसके चलते प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के आसार बने हुए हैं। शुक्रवार और शनिवार को भी आसमान में बादलों का डेरा रहा। शनिवार को दून और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। पहाड़ी इलाकों में भी ठंडी हवाएं बेचैनी बढ़ाती रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में अगले कुछ दिन मौसम खराब रह सकता है। ऐसे में इन जिलों में रहने वाले लोग सावधानी बरतें।