Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के झूलाघाट में बड़ा हादसा हो गया। यहां लटेश्वर मंदिर में मुंडन संस्कार में शामिल होने गयी दादी और पोती महाकाली नदी में बह गईं। दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने आज 8 साल की मासूम का शव बरामद कर लिया। मरने वाली बच्ची का नाम लतिका था। पूरा परिवार लतिका पर जान छिड़कता था, लेकिन रविवार को लतिका अपनी दादी के साथ आखिरी बार घर से निकली, और कभी लौटकर नहीं आई। दादी-पोती के घर से जाने के कुछ ही देर बाद एक मनहूस खबर घर पहुंची। बताया गया कि 8 साल की लतिका और उसकी 55 वर्षीय दादी तारा देवी महाकाली नदी के बहाव में बह गईं। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी सक्रिय हो गई। दादी और पोती की तलाश के लिए दिनभर सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को टीम ने लतिका का शव बरामद कर लिया