Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल के लालकुआं में एक भीषण दुर्घटना होते-होते बची है। यहां एक युवक के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई, फिर भी युवक जिंदा बच गया। हालांकि हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बरेली रोड के पास की है। जहां ‘जाखो राखे साईयां, मार सके न कोय’ कहावत एक बार फिर सच होती दिखाई दी। चलिए पूरा मामला बताते हैं। घटना मंगलवार रात की है। रात के करीब साढ़े दस बज रहे होंगे। बाघ एक्सप्रेस अपनी पूरी रफ्तार पर थी। ट्रेन लालकुआं से काठगोदाम की तरफ आ रही थी। जैसे ही ट्रेन गोरापड़ाव रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, एक युवक अचानक ट्रेन के सामने आ गया। देखते ही देखते ट्रेन युवक के ऊपर से गुजर गई। गेट पर तैनात रेलवे कर्मी शोर मचाकर युवक को आगाह करना चाहते थे, लेकिन ट्रेन के शोर में उनकी चीखें दबकर रह गईं। युवक के ट्रेन की चपेट में आते ही उन्होंने डर के मारे आंखें मूंद लीं।