जेल से फरार बच्चे चोरी के मामलों में पकड़ कर लाए गए थे। बताया जा रहा है कि इन बच्चों को नशे की लत भी है। पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: 7 prisoner ran away from jail in nainital
नैनीताल: हल्द्वानी स्थित बच्चा जेल में बड़ा कांड हो गया। यहां किशोर संप्रेक्षण गृह से सात बच्चे फरार हो गए। रात के वक्त बच्चे हमेशा की तरह कमरों में सोये हुए थे, लेकिन सुबह सभी बच्चे कमरों से गायब मिले। बच्चों के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई, हालांकि बच्चे अभी तक नहीं मिले हैं। उनकी तलाश की जा रही है। चलिए पूरा मामला बताते हैं। हल्द्वानी में राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में किशोर संप्रेक्षण गृह यानी बच्चा जेल बनी है। यहां इस समय 13 बच्चे रखे गए थे। संगीन आपराधिक वारदातों में पकड़े गए छह बच्चों को फर्स्ट फ्लोर पर रखा गया था, जबकि चोरी के मामलों में पकड़े गए 7 बच्चे सेकेंड फ्लोर पर रह रहे थे। फरार हुए बच्चे चोरी के मामलों में पकड़े गए थे, ये सभी बच्चे नशे के लती भी बताए जा रहे हैं
यह भी पढ़ें - पहाड़ से दुखद खबर..जंगल की भीषण आग गौशाला तक पहुंची..चपेट में आई गांव की महिला
ऊपरी बैरक के हिस्से में राजपुरा निवासी ऋतिक, शंकर, शुभम उर्फ शिवम, योगेश उर्फ लक्की, गोजाजली निवासी उमेर, सुभाषनगर निवासी गौतम थापा और मुखानी रोड निवासी हिमांशु आर्य को रखा गया था। रात में इन बच्चों ने बैरक की खिड़की की ग्रिल तोड़ी और जाली भी हटा दी। इसके बाद इन्होंने चादरों की रस्सी बनाकर खिड़की से जमीन तक लटका दी। इसी रस्सी के सहारे सातों बच्चे नीचे उतरे और परिसर की दीवार पर सीढ़ी लगाकर बाहर चले गए। सुबह करीब पांच बजे चौकीदार महेंद्र पाल ने खिड़की से रस्सी लटकी देखी, तो उसके होश उड़ गए। उसने मामले की सूचना तुरंत अधिकारियों को दी। बच्चों की फरारी का पता चलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी और सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस टीमें बच्चों की तलाश में जुटी हैं। उनके परिजनों और दोस्तों से भी संपर्क किया जा रहा है।