Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: बुधवार को दिल्ली से यात्रियों को लेकर टनकपुर जा रही पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस उल्टी दौड़ने लगी थी। ट्रैक पर एक गाय से टकराने के बाद ट्रेन विपरीत दिशा में चलने लगी, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अधिकारियों ने मामले की जांच कराने के साथ दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी। ऐसा ही हुआ भी, ट्रेन के उल्टे दौड़ने के मामले में रेलवे ने देर रात गार्ड, लोको पायलट और सह लोको पायलट को निलंबित कर दिया। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। गुरुवार को टीम ने खटीमा पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान एयर प्रेशर वैक्यूम पाइप फटने और इंजन में आए फॉल्ट की जांच की गई। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोषी पाये जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। गार्ड, लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को बुधवार रात निलंबित कर दिया गया