उत्तराखंड: मोटाहल्दू क्षेत्र में भीषण आग..मजदूरों की अनगिनत झोपड़ियां जलकर राख

नदी किनारे बनी इन झोपड़ियों में खनन कार्य में लगे मजदूर रहते थे। झोपड़ियां जल जाने की वजह से अब इनके पास रहने का ठिकाना नहीं रहा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Nainital news: Fire at motahaldu nainital
Image: Fire at motahaldu nainital

नैनीताल: नैनीताल के हल्द्वानी में बड़ा हादसा हो गया। यहां मोटाहल्दू क्षेत्र में 200 झोपड़ियों में आग लग गई। आग लगने की वजह से झोपड़ियों में रखा सामान जलकर राख हो गया। ये झोपड़ियां मजदूरों के रहने के लिए बनाई गई थीं। गौला नदी में खनन कार्य में लगे मजदूर इन झोपड़ियों में रहा करते थे, लेकिन शुक्रवार का दिन इन मजदूरों के लिए काला दिन साबित हुआ। क्षेत्र में बनी झोपड़ियां एक के बाद एक जल उठीं। पूरे आकाश में काला धुआं नजर आने लगा। खबर लिखे जाने तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं थी। आग लगने की वजह का भी पता नहीं चल सका है। आपको बता दें कि गौला नदी में खनन करने वाले मजदूर मोटाहल्दू क्षेत्र में झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। शुक्रवार को इन झोपड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में उल्टी ट्रेन चलाने वाले कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई. लोको पायलट समेत 3 सस्पेंड
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। एक के बाद एक कई झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मजदूरों की लगभग 200 झोपड़ियां जल कर राख हो गई थीं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मोटाहल्दू क्षेत्र हल्द्वानी शहर से सटा हुआ इलाका है। नदी किनारे बनी इन झोपड़ियों में खनन कार्य में लगे मजदूर रहते थे। झोपड़ियां जल जाने की वजह से अब इनके पास रहने का ठिकाना नहीं रहा। राजस्व विभाग और वन विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। झोपड़ियों में आग कैसे लगी, इसकी भी जांच की जा रही है।