Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जिसको सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। टिहरी गढ़वाल में एक पत्नी ने बेरहमी की सभी हदों को पार करते हुए अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या का कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और हत्या के अंदर पत्नी के अलावा दोषी पाए गए लोगों के नाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आरोपी पत्नी ने अपने अवैध संबंध के चलते अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और इस हत्याकांड में महिला का भाई और उसका प्रेमी दोनों शामिल थे। पहले महिला ने अपने पति को शराब पिलाई और फिर प्रेमी और अपने भाई के साथ मिलकर रॉड से पीट-पीट कर निर्दयता के साथ पति को मौत के घाट उतार दिया। इस पूरे हत्याकांड के बाद से ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।