Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है जिसने पुलिस को भी चौंका दिया है। हल्द्वानी में एक ऐसा नाबालिग है जिसकी ढाई वर्ष की पुत्री और 9 माह का बेटा है। जी हां, हल्द्वानी के राजकीय सम्प्रेषण गृह में एक ऐसा बाल अपराधी रह रहा था जिसका भरा-पूरा परिवार है। पुलिस जब अपराधी के घर पहुंची तो यह जानकर हैरान रह गई कि अपराधी स्वयं नाबालिक है और उसके दो बच्चे और एक बीवी है। आपको याद होगा कि हाल ही में हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड पर स्थित बच्चा जेल में एक बड़ा कांड हो गया था जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए थे। बीते बुधवार की रात को 7 बाल अपराधी प्लानिंग करके शातिर तरीके से जेल प्रशासन को चकमा दे कर जेल से फरार हो गए थे। 7 नाबालिग बच्चों ने चादर की रस्सी बनाई और जेल की दीवार फांद के फरार हो गए। इसके बाद से ही जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और तबसे पुलिस सभी आरोपियों की खोजबीन कर रही है।