Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड का खुलासा हुआ है जिसमें सभी के होश उड़ा दिए हैं। देहरादून के घंटाघर स्थित एक होटल में हाल ही में पुलिस को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड की गहराई से खोजबीन करना शुरू किया और आखिरकार पुलिस ने महिला के हत्यारे को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जी हां, पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले एक आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। होटल में महिला की हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर यहां-वहां बच रहा था। मगर आखिरकार पुलिस ने उसको श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी देहरादून से दिल्ली गया। उसके बाद वहां से मथुरा और उसके बाद सीधा पौड़ी चला आया, जहां पर पुलिस ने उसको श्रीनगर से अपनी गिरफ्त में ले लिया है। हत्या का कारण जानकर आप ही हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि आरोपी ने महिला की हत्या केवल इसलिए की क्योंकि महिला ने आरोपी से स्मैक की डिमांड कर दी थी।