छात्रों ने बताया कि उन्होंने स्कूल में टेबल पर रखे दो केले बिना पूछे खा लिए थे। इससे तिलमिलाई प्रिंसिपल ने छात्रों को बेरहमी से पीटा। अब पीड़ित छात्रों से स्कूल में झाड़ू लगवाई जा रही है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Rudrapur principal beaten students
रुद्रपुर: गुरु को हमारे समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है। वो गुरु ही होता है, जो एक शिष्य के जीवन को आकार देता है, उसमें नैतिकता के रंग भरता है, लेकिन ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में एक प्रिंसिपल ने छात्रों के साथ कुछ ऐसा किया, कि बच्चे अब स्कूल का नाम सुनकर ही डरने लगे हैं। छात्रों ने प्रिंसिपल पर उन्हें बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। पीटने की वजह भी बेहद मामूली है। छात्रों ने बताया कि उन्होंने स्कूल में टेबल पर रखे दो केले बिना पूछे खा लिए थे। इससे तिलमिलाई प्रिंसिपल ने छात्रों को बेरहमी से पीटा। पीड़ित छात्रों ने घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों संग शेयर किया था। इस बात का पता चलने पर प्रिंसिपल ने छात्रों को ऑफिस बुलाकर प्रताड़ित भी किया। यही नहीं अब पीड़ित छात्रों से स्कूल में झाड़ू लगवाने जैसे काम कराये जा रहे हैं। सोमवार को पीड़ित छात्रों के परिजनों ने डीएम रंजना राजगुरु से मुलाकात की। उन्हें इस संबंध में शिकायती पत्र भी सौंपा। मामला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, रुद्रपुर का है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - शाबाश: पौड़ी गढ़वाल के इन होनहारों को बधाई दें..IIT-JAM परीक्षा में देशभर में बजाया डंका
पीड़ित कृष्णा, समीर, मुस्तकीम, नितिन, करन और शिव कुमार इसी स्कूल में पढ़ते हैं। डीएम को सौंपे गए शिकायती पत्र में बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि घटना 19 मार्च की है। स्कूल के छात्रों ने बिना पूछे टेबल पर रखे दो केले खा लिए थे। इस पर प्रधानाचार्य ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। बच्चों ने इंस्टाग्राम पर पिटाई का वीडियो अपने दोस्तों संग शेयर किया था। इसके अगले दिन प्रिंसिपल ने समीर अली को ऑफिस में बुलाया और उसे फिर से प्रताड़ित किया। साथ ही एक वीडियो भी बनवाया जिसमें छात्र से जबरन बुलवाया गया कि प्रिंसिपल ने उसकी पिटाई नहीं की। अब स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाई जा रही है। घटना का पता चलने पर अभिभावकों ने डीएम से मामले की शिकायत की। घटना को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है। अगर ऐसा हुआ है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर को मामले की जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।