गढ़वाल: जंगल में गुफा के पास मिले युवक-युवती के कंकाल..गांव में हड़कंप

ये खबर पौड़ी के पैठाणी थाना क्षेत्र से है। यहां जंगल मे एक युवक और युवती के कंकाल मिलें हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Pauri Garhwal Male Skeleton: skeletons found in Pauri Garhwal forest
Image: skeletons found in Pauri Garhwal forest

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल से एक हैरतंगेज खबर सामने आई है। ये खबर पौड़ी के पैठाणी थाना क्षेत्र से है। यहां जंगल मे एक युवक और युवती के कंकाल मिलें हैं। इस मामले में पुलिस ने कुछ अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार दोनों युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। दोनों ही युवक युवती बीते 2 महीने से लापता चल रहे थे। खबर है कि परिजनों की ओर से दोनों की ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी। दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। खबर है कि जरूरत पड़ने पर डीएनए परीक्षण भी किया जाएगा। अब पूरी खबर की तस्दीक कर लीजिए। तरपालीसैंण में गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल में एक गुफा है। यहीं दोनों कंकाल मिले हैं। दोनों की पहचान सुनील और लक्ष्मी के रूप में हुई, जो कि करीब 2 माह से लापता चल रहे थे। परिजनों ने कपड़ों और जूते चप्पल से इनकी पहचान की है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। दरअसल गांव के पास ही एक सड़क का काम चल रहा है। यहां मजदूर जब जंगल के पास पानी लेने के लिए जा रहा थे तो उन्हें गुफा के पास कंकाल दिखे। कंकाल मिलने की सूचना गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने जंगल में देखा कि जो कपड़े और जूते वहां पड़े हैं, वो उन्हीं के बच्चों के हैं। जिससे साफ हो गया कि नर कंकाल एक युवक और युवती के हैं। एसएससी पौड़ी पी रेणुका देवी ने बताया कि जंगल में मिले कंकाल को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। इस मामले में जो भी अपडेट होगी, हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: प्रिंसिपल साहब की बर्बरता..बिना पूछे केले खाने पर 6 छात्रों को बेरहमी से पीटा