Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड की होनहार और काबिल बेटियां आए दिन राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। भारतीय सेना में अपनी भागीदारी दर्ज करानी हो या खेलकूद में नाम कमाना हो, देवभूमि के नाम का परचम उसकी बच्चियां लगातार ऊंचा कर रही हैं। आज हम आपको उत्तराखंड की दो ऐसी होनहार बेटियों से परिचय करवाने जा रहे हैं जिन्होंने राज्य का नाम रोशन किया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि देवभूमि की काबिल बेटियां हर कदम पर यह साबित करती आई हैं कि वे किसी से भी कम नहीं हैं। आज हम आपको यूएसनगर की दो ऐसी काबिल बेटियों से परिचय करवाने जा रहे हैं जिन्होंने राज्य का नाम रोशन किया है। चलिए पहले काशीपुर की होनहार बेटी अनामिका सागर के बारे में बताते हैं। काशीपुर की अनामिका सागर का सिलेक्शन सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हो गया है। उसके बाद से ही उनके परिवार में खुशी का माहौल साफ देखने को मिल रहा है। जी हां, मूल रूप से ग्राम बरखेड़ा काशीपुर की निवासी अनामिका सागर का चयन लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है और उनको पठानकोट स्थित आर्मी अस्पताल में अपनी पहली तैनाती मिली है।