उत्तराखंड: IAS दीपक रावत के सामने बैरागी संतों ने खोया आपा.. जानिए वजह

सीएम तीरथ सिंह रावत के सामने हरिद्वार के बैरागी संतों के नरम व्यवहार ने मेलाधिकारी दीपक रावत के सामने अचानक ही अपने तेवर बदल दिए
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Ias Deepak rawat: Sant got angry In front of Deepak rawat
Image: Sant got angry In front of Deepak rawat

हरिद्वार: हरिद्वार में इन दिनों महाकुंभ जोरों-शोरों से चल रहा है और बैरागी संतों समेत कई श्रद्धालु हरिद्वार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और कुंभ मेले में भाग ले रहे है। हरिद्वार में आजकल बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है और कुंभ मेले के कारण माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मगर इसी बीच हरिद्वार में मेला अधिकारी दीपक रावत और बैरागी संतों के बीच में मनमुटाव हो गया। हाल ही में बैरागी संतो के तेवर गरम हो गए और वे इस कदर मेला अधिकारी दीपक रावत पर राशन पानी लेकर चढ़े कि जिलाधिकारी दीपक रावत भी खुद के गुस्से पर काबू नहीं पा सके और उन्होंने भी अपना आपा खो दिया। दरअसल बैरागी संत कुंभ मेले में किए जाने वाले व्यवस्थाओं को लेकर नाराज थे और इसी वजह से वे आईएस दीपक रावत पर बिफर पड़े। मगर जब सीएम तीरथ सिंह रावत ने उनसे कुंभ मेले की व्यवस्थाओं के बारे में सवाल किया तो उन्होंने यह जवाब दिया कि कुंभ मेले की सभी व्यवस्थाओं से वे सभी संतुष्ट हैं और खुश हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचा सड़क का मामला..जंतर मंतर पर नंदप्रयाग-घाट रोड के लिए प्रदर्शन
हाल ही में सीएम तीरथ सिंह रावत हरिद्वार गए थे और उनके सामने बैरागी संतो के तेवर नरम थे और वे मेले में की गई व्यवस्था से बेहद खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने तीरथ सिंह रावत के सामने बहुत अच्छे से सलूक किया और कहा कि सभी व्यवस्था से संतुष्ट हैं और कुंभ मेले में इस बार अच्छी व्यवस्था हुई है और उनको रहने में कोई भी दिक्कत नहीं आ रही है। मगर सीएम के सामने नरम बनने के बाद बैरागी संतों के तेवर एक बार फिर से गर्म हो गए और वे मेला अधिकारी दीपक रावत कुंभ मेले में ठीक व्यवस्था न होने पर बिफर पड़े। जब बैरागी संत मेला अधिकारी दीपक रावत के ऊपर बिफर पड़े तो मेला अधिकारी दीपक रावत भी अपना आपा खो बैठे और उन्होंने दो टूक जवाब दे दिया कि वो मेला अधिकारी अपने लालच से नहीं बने हैं। बाद में माहौल थोड़ा शांत हुआ और मेला अधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों को बैरागी कैंप में सभी संतों की रहने और अन्य व्यवस्थाएं जल्द कराने के आदेश दिए

यह भी पढ़ें - पहाड़ में विकास के नाम पर हो रहे मजाक से डीएम भी हैरान, अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बैरागी कैंप में सीएम तीरथ सिंह रावत के आने से पहले तक बैरागी संत व्यवस्था से खुश नहीं दिखाई दे रहे थे। मगर सीएम के सामने आने पर अगर वे शिकायत करते तो अधिकारियों के लिए जवाब देना मुश्किल हो जाता ऐसे में अफसरों ने बैरागी संतों को मनाया और हर संभव व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया जिसके बाद बैरागी संत माने और सीएम के सामने उन्होंने कुंभ मेले की व्यवस्थाओं के बारे में जम के तारीफ की मगर सीएम के जाते ही उनके तेवर एक बार फिर बदल गए और वे कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत के ऊपर राशन पानी लेकर चले गए। संतों ने खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि वे मेला बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे मेला करवाना नहीं चाहते हैं जिस पर मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि वे किसी भी लालच के लिए मेला अधिकारी नहीं बने हैं। वहीं थोड़ी देर के बाद मेला अधिकारी का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने अधिकारियों को कुंभ मेले में सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने बताया कि सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं और बैरागी संतों को शिकायत का एक भी मौका नहीं दिया जाएगा।