Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: जर्मनी के हेसन स्टेट में विदेश सलाहकार समिति के लिए हुए चुनावों में उत्तराखंड के चौखुटिया मूल की प्रभा कैड़ा नेगी ने चुनाव जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। हर पांच साल में होने वाले इन चुनावों में इस साल 9 राजनीतिक पार्टियों ने हिस्सा लिया था। डार्म स्टेट जर्मनी का वो राज्य है जहां की 160000 लोगो में से 40000 लोग विदेशी हैं। इनमें भारत, पोलैंड, इटली, पुर्तगाल, नाई जेरिया, मोरक्को सहित कई अन्य देशों के लोग रहते हैं। विदेश सलाहकार समिति वहां रहने वाले विदेशी नागरिकों की एक प्रतिष्ठित संस्था है। ये संस्था वहां रह रहे विदेशी नागरिकों के अधिकारों के लिए काम करती है। उनके साथ होने वाले भेदभाव को लेकर भी प्रमुखता से आवाज उठती है। प्रभा कैड़ा पीएयू पार्टी की प्रतिनिधि बनकर चुनावी मैदान में उतरी थी। जिसमें प्रभा कैड़ा को 1263 प्रतिनिधि वोट मिले। मूल रूप से उत्तराखंड के चौखुटिया की रहने वाली प्रभा बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। आगे पढ़िए