उत्तराखंड से दिल्ली जा रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल..हादसे में आधा दर्जन लोग घायल

जैसे ही बस पलटी यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस को इस बारे में खबर की गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Kakdighat Bus Accident: Bus overturned in Kakdighat Ghat
Image: Bus overturned in Kakdighat Ghat

बागेश्वर: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर है। बागेश्वर से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस काकड़ीघाट के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। खबर है कि इस दुर्घटना में करीब 6 यात्री घायल हो गये हैं। जैसे ही बस पलटी यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस को इस बारे में खबर की गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में विक्रम सिंह ,मनोज जोशी, विनोद चंद्र पांडे, रविन्द्र सिंह, राम प्रसाद, प्रथम चौधरी, ओम प्रकाश, रवि सिंह नाम के यात्री घायल हो गये। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बस के ब्रेक फेल हो गए थे, जिस वजह से ये हादसा हआ। हादसे से पहले ये बस एक दीवार पर भी टकराई थी। आपको बता दें कि उत्तराखंड में हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में सड़क पर संभलकर चलें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: CM तीरथ समेत सांसदों के बारे में RTI से हुआ बड़ा खुलासा..आप भी जानिए