उत्तराखंड: सेल्फी लेने के चक्कर में गहरी खाई में गिरी लड़की..मौके पर मची चीख पुकार

सेल्फी लेते वक्त होने वाली मौतों में अपना देश नंबर वन है। यहां लोग सेल्फी के लिए रेलवे ट्रैक, ट्रेन, बांध और पहाड़ों, यहां तक की हर प्रतिबंधित जगह पर पहुंच जाते हैं। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Nainital News: Nainital Megha Arya fell into the abyss while taking a selfie
Image: Nainital Megha Arya fell into the abyss while taking a selfie

नैनीताल: सेल्फी का शौक कब जानलेवा बन जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। सेल्फी लेते वक्त होने वाले हादसों में हर साल सैकड़ों लोग जान गंवा देते हैं, फिर भी लोग सबक नहीं लेते। अब नैनीताल का ही मामला देख लें। यहां एक लड़की सेल्फी लेते वक्त गहरी खाई में गिर गई। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भूमियाधार ग्राम सभा क्षेत्र की है। यहां भवाली-नैनीताल रोड पर एक सेल्फी प्वाइंट है। जहां सेल्फी खिंचवाने के लिए युवा होड़ लगाए रहते हैं। गुरुवार को 20 साल की मेघा आर्य भी अपने दोस्तों संग सेल्फी ले रही थी। तभी उसका पैर फिसला और वो गहरी खाई में जा गिरी। परिजनों के अनुसार मेघा का परिवार काशीपुर में रहता है। इन दिनों वो अपनी दो सहेलियों के साथ नैनीताल के राजपुरा स्थित अपने मामा के घर आई हुई थी। गुरुवार को मेघा अपने मौसेरे भाई दीपक और अन्य दोस्तों के साथ सात ताल घूमने गई थी। वापसी के वक्त ये लोग भूमियाधार सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींच रहे थे। तभी पैर फिसलने से मेघा नीचे खाई में गिर गई। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून में भीषण हादसा, 34 साल के तरुण कंडवाल की मौत..ढाई साल के बेटे ने पिता को खोया
साथियों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया, जहां से उसे भवाली स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर भेजा गया है। यहां आपको एक काम की बात भी बताते हैं, सेल्फी लेते वक्त होने वाली मौतों में अपना देश नंबर वन है। हालात कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि साल 2011 से 2017 के बीच पूरे विश्व में सेल्फी लेने के दौरान 259 मौतें हुईं, जिनमें से 159 मामले सिर्फ भारत से हैं। अपने देश में लोग सेल्फी के लिए रेलवे ट्रैक, ट्रेन, बांध और पहाड़ों, यहां तक की हर प्रतिबंधित जगह पर पहुंच जाते हैं। इसी चक्कर में हादसे होते हैं, जिनमें युवाओं की जान चली जाती है। जान है तो जहान है, इस बात को अच्छी तरह समझ लें। सेल्फी के शौक को जुनून न बनने दें।