Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: जिंदगी में जब लक्ष्य को पाने की लगन लग जाये, तो सफलता भी पीछे-पीछे दौड़ी चली आती है। जो लोग आकाश की ऊंचाई पर होने के बावजूद अपने पांव जमीन पर टिकाए रखते हैं, उन्हें कभी गिरने का डर नहीं सताता। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ऐसी ही शख्सियत हैं। उनका जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। बचपन में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें हरकी पैड़ी पर गुब्बारे बेचने पड़े। हाल में जब गणेश जोशी हरिद्वार दौरे पर एक बार फिर हरकी पैड़ी पहुंचे, तो बचपन की यादें ताजा कर उनकी आंखें भर आईं। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद उन्हें सैनिक कल्याण और अन्य विभागों की जिम्मेदारी मिली है। बीते दिनों हरिद्वार में संतों का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने अपने जीवन से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। गणेश जोशी ने बताया कि उनका जीवन हरकी पैड़ी पर गुब्बारे बेचते हुए बीता है। उनका हरिद्वार से इतना लगाव रहा कि बचपन में चौथी क्लास तक उन्होंने हरिद्वार में ही पढ़ाई की।