Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तराखंड का परचम अब देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में ऊंचा हो गया। जी हां, उत्तराखंड के मशहूर राजाजी टाइगर रिजर्व के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंजर महेंद्र गिरी को देश से नहीं बल्कि समस्त एशिया से इकलौता रेंजर चुना गया है। वन्यजीवों के संरक्षण में एक अहम भूमिका निभाने के लिए और योगदान देने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंजर महेंद्र गिरी को आईयूसीएन, डब्लूसीपी इंटरनेशनल रेंजर अवार्ड दिया जाएगा और गर्व की बात यह है कि यह पुरस्कार पाने वाले महेंद्र गिरी पूरे एशिया महाद्वीप में इकलौते रेंजर हैं। एशिया के सभी देशों को पछाड़ते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के रेंजर महेंद्र गिरी को वन्यजीवों के संरक्षण में अहम योगदान के लिए इंटरनेशनल रेंजर अवार्ड प्रदान किया गया है और ईनाम में टाइगर रिजर्व को 10000 राशि भी दी जाएगी। आईयूसीएन डब्ल्यू सीपीए की ओर से वन्यजीवों के संरक्षण में अहम योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।