उत्तराखंड: बेकाबू होकर सड़क पर कई बार पलटी कार..गंगा नहाने आ रहे दो इंजीनियरों की मौत

कुंभ नगरी हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए गए दो जूनियर इंजीनियर्स की गाड़ी दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर अनियंत्रित हो गई और दोनों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Haridwar News: Car collided with dividers in Haridwar
Image: Car collided with dividers in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया है जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन यूपीपीसीएल के दो जूनियर इंजीनियर हाल ही में कुंभ नगरी हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे और इसी बीच रास्ते में वे दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए और उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसे के बाद से ही उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस खौफनाक हादसे ने दोनों परिवारों के चिराग पलभर में ही बुझा दिए हैं। आपको बता दें कि दोनों गाड़ी से गंगा स्नान के लिए कुंभ नगरी हरिद्वार की ओर आ रहे थे और उनकी गाड़ी रास्ते में डिवाइडर से टकरा गई और दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सल्ट उप चुनाव में कांग्रेस की नैय्या पार लगाएंगी गंगा? पिछली बार दी थी कड़ी टक्कर
हादसे के बाद वहां कोहराम मच गया और आनन-फानन में पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने बहुत मुश्किल से दोनों जूनियर इंजीनियर्स के शवों को बाहर निकाला। बता दें कि डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी कई बार पलटी खाई और फिर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद से ही दोनों युवकों के घर में कोहराम मच गया।चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। मिली गई जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय मनीष और 27 वर्षीय अशोक यूपीपीसीएल गाजियाबाद में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। मनीष मुजफ्फरनगर के शामली और अशोक 27 वर्षीय सतनाम बटवारा का मूल निवासी था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सल्ट उपचुनाव के लिए BJP ने महेश जीना पर खेला दांव..जानिए उनका राजनीतिक सफर
दोनों दोस्त शनिवार को कुंभ में गंगा स्नान के लिए गाड़ी से हरिद्वार जा रहे थे। रात करीब 12:30 बजे दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर नारसन क्षेत्र के मंडावली गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा लगी। डिवाइडर पर गाड़ी टकराने के बाद गाड़ी कई बार पलटी और उसके बाद सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भेज दिया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद से ही दोनों युवकों के परिवार में मातम पसर गया है।