Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथोरागढ़ के गंगोलीहाट के एक लड़के ने अपनी मेहनत के दम पर क्रिकट की दुनिया में नया मुकाम हासिल किया है। इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज-विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज तक शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न सिर्फ शानदार बल्लेबाजी की, बल्कि विकेटकीपिंग में भी उम्दा प्रदर्शन किया। उन्हें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प माना जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी की सभी ट्रॉफियां जितवाईं। उन्हें दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में गिना जाता है। पिछले साल उनके क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो गई थी। ऐसे वक्त में ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उम्मीद बनकर उभरे हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान रहे ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे और फिर इंग्लैंड के खिलाफ चल रह सीरीज में शानदार बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का प्रदर्शन किया। उन्होंने न सिर्फ विकेट के पीछे टीम का साथ दिया, बल्कि विकेट के आगे भी धमाकेदार पारी खेलकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।