Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में बीती होली दो परिवारों के लिए पीड़ा और दुख साथ में लेकर आई। बीते दिन होली का अवसर था और समस्त भारत रंगों में डूबा हुआ था। मगर हरिद्वार के दो परिवारों के चिराग इस होली में बुझ गए और उनकी जिंदगी बेरंग हो गई है। बीते सोमवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में होली के मौके पर होली खेलने के बाद साथियों के साथ अलग-अलग गंगा घाट में स्नान के लिए आए शिक्षक और मरीन इंजीनियर की गंगा में डूबने से मृत्यु हो गई। जल पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद खोजबीन कर शिक्षक का शव तो पास ही के गंगा घाट से बरामद कर लिया है मगर मरीन इंजीनियर का कुछ पता नहीं लग सका है। जल पुलिस इंजीनियर की तलाश में जुट गई है। दोनों के डूबने का कारण गंगा का तेज बहाव बताया जा रहा है। होली खेलने के बाद गंगा में नहाने गए शिक्षक और मरीन इंजीनियर गंगा के तेज बहाव में डूब गए उनकी पानी में डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई।