उत्तराखंड: होली खेलने के बाद नहाने गए किशोर की करंट लगने से मौत..घर में पसरा मातम

17 साल का रितिक होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने गया था। परिजन दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Nainital News: Youth dies due to electric shock in Nainital
Image: Youth dies due to electric shock in Nainital

नैनीताल: नैनीताल में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब परिवार के लाडले बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला किशोर सिर्फ 17 साल का था। होली खेलने के बाद वो नहाने के लिए बाथरूम में गया था, लेकिन किसे पता था कि आसमान में उड़ते गुलाल के बीच मौत अचानक दस्तक दे देगी। दुर्भाग्य से यही हुआ। नहाने के दौरान करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना हल्द्वानी की है। जहां राजपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में कुष्ठ आश्रम के पास 17 साल का रितिक कश्यप अपने परिवार संग रहता था। सोमवार को होली थी। रितिक ने भी परिवार संग जमकर होली खेली। बाद में वो नहाने के लिए बाथरूम में चला गया। ऋतिक को बाथरूम में गए काफी देर हो गई, लेकिन वो वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: फर्श पर रंग बिखरने से नाराज हुआ मकान मालिक..मासूम पर झोंक दिया फायर
घरवाले दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन जब रितिक ने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्हें दरवाजा तोड़ना पड़ा। दरवाजा टूटते ही जो खौफनाक मंजर नजर आया, उसे देख हर कोई सिहर गया। बाथरूम में रितिक बेजान पड़ा था। रोते-बिलखते परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन तब तक रितिक की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि पानी की मोटर में करंट आ गया था। जिसकी चपेट में आकर रितिक बुरी तरह झुलस गया। समय पर सूचना मिलती तो शायद रितिक बच जाता, लेकिन घरवालों को भी हादसे के बारे में काफी देर बाद जानकारी मिली। रितिक की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।