उत्तराखंड: शराब पीकर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर साहब..सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नशेड़ी डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुंभ स्वास्थ्य मेला अधिकारी ने इस मामले में जांच बैठा दी है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar News: Doctors arrive at Haridwar hospital after drinking alcohol
Image: Doctors arrive at Haridwar hospital after drinking alcohol

हरिद्वार: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हरिद्वार में भी लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, लेकिन यहां संक्रमण रोकथाम और मरीजों के इलाज के प्रति डॉक्टर कितने गैर जिम्मेदार हैं, इसकी एक बानगी पावन धाम हॉस्पिटल में देखने को मिली। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर साहब नशे में धुत पाए गए। नशेड़ी डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोई शख्स डॉक्टर से बातचीत कर रहा है, लेकिन शराब के नशे में झूम रहे डॉक्टर से जवाब देते नहीं बन रहा। आपको बता दें कि हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए पावन धाम में बेस हॉस्पिटल बनाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो यहीं का है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। कुंभ क्षेत्र में लगातार कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी कुंभ मेले के लिए बनाए गए हॉस्पिटल में डॉक्टर शराब के नशे में धुत नजर आ रहे हैं। जब डॉक्टर ही नशे में धुत हो, तो मरीजों का इलाज कौन करेगा, ये भी बड़ा सवाल है। कोरोना काल में कुंभ मेले का आयोजन सरकार के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। यहां संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शासन हर व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गाइडलाइन जारी कर रहा है, लेकिन कुछ डॉक्टर्स हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे। अब पावन धाम हॉस्पिटल का मामला ही ले लें, यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नशे में धुत पाए गए। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - देहरादून: प्रेमनगर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने की खुदकुशी..पंखे से लटका था शव
जिन डॉक्टर साहब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उनका नाम डॉ. पीके मेहता है। वीडियो वायरल होने के बाद कुंभ मेला के स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन सिंह सेंगर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। वीडियो में डॉक्टर पीके मेहता शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में जांच बैठा दी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हरिद्वार में महाकुंभ के आयोजन से ठीक पहले हरिपुर कलां स्थित एक आश्रम में 32 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कुछ डॉक्टर अब भी अपनी जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। देखिए वीडियो। वीडियो साभार- उत्तराखंड टुडे

  • Youtube सब्सक्राइब करें: