नैनीताल जाने वाले लोग कृपया ध्यान दें..इन नियमों का पालन जरूर करें, वरना NO ENTRY

नैनीताल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठाए हैं। अब यहां एंट्री के लिए सख्त नियम लागू किए गए है। कोरोना जांच के लिए बड़े स्तर पर अभियान भी चलेगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Nainital News: New guideline to visit Nainital
Image: New guideline to visit Nainital

नैनीताल: छुट्टियां बिताने के लिए नैनीताल जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। नैनीताल शहर में एंट्री अब आसान नहीं होगी। यहां आने वाले पर्यटकों को पहले शहर के एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। जांच में सब ठीक रहा, तभी शहर में एंट्री मिल सकेगी। इस दौरान पर्यटकों की रैंडम कोरोना जांच भी की जाएगी। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यही वजह है कि हर स्तर पर सख्ती बरती जा रही है। शासन की तरफ से जारी गाइडलाइन के बाद नैनीताल जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने भी इससे निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब शहर के एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही पर्यटकों को शहर में दाखिल होने की इजाजत दी जाएगी। इसके अलावा होटल कर्मियों, टूरिस्ट गाइड और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की कोरोना जांच के लिए भी अलग-अलग जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग की स्नेहा नेगी को बधाई दें..GATE परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर हासिल की 80वीं रैंक
प्रदेश में चल रही राजनीतिक गतिविधियों और त्योहारी सीजन के चलते कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़े हैं। संक्रमण रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसके अनुसार 12 राज्यों से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है। नैनीताल जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने भी संक्रमण रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। अब यहां पहले की तरह कोरोना जांच और अन्य अभियान चलाए जाएंगे। नए नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक कोरोना जांच अभियान चलाने के लिए अस्पतालकर्मियों की टीमें बनाई गई हैं। पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए भवाली रोड और कालाढूंगी रोड में बारापत्थर के पास कैंप लगाया जाएगा। पर्यटकों को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरने के बाद ही शहर में एंट्री मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह से शाम तक एंट्री प्वाइंट पर तैनात रहेगी। यहां थर्मल स्क्रीनिंग के साथ पर्यटकों की रैंडम सैंपलिंग और एंटीजन जांच भी की जाएगी।