Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: पहाड़ में सफर करना सेफ नहीं रह गया है। सूबे के हर हिस्से से सड़क हादसों की खबरें आ रही हैं, जिनमें बेगुनाह लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला देहरादून का है, जहां मसूरी में दिल्ली की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसा मसूरी-देहरादून रोड पर कोल्हूखेत के पास हुआ। जहां दिल्ली की कार का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार से आ रही कार बेकाबू होकर सड़क के ऊपर वाले बैंड से नीचे स्थित दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के पहुंचने तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। मरने वाले लोगों की शिनाख्त 27 साल के अभिषेक और 26 वर्षीय अंकित के रूप में हुई।