Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में कुंभ मेले का आगाज होने के साथ ही क्षेत्र में देह व्यापार से जुड़े गिरोह भी सक्रिय होने लगे हैं। इनके खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में हरिद्वार पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने सात महिलाओं और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है, जबकि होटल का मालिक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। हरिद्वार में इन दिनों देह के सौदागरों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई हो रही है। एसएसपी के निर्देश पर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि चित्रा टॉकीज की गली में स्थित एक होटल में कुछ महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है। होटल में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने होटल में छापा मारा। वहां से 7 महिलाओं समेत होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस कार्रवाई की भनक मिलते ही होटल का मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने होटल मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।