पहाड़ का बीरेंद्र सिंह रौतेला दिल्ली में लापता..समाजसेवी रौशन रतूड़ी ने की मदद की अपील

समाजसेवी रौशन रतूड़ी ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। आप भी उत्तराखंड के इस युवक को ढूंढने में मदद करें।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Birendra singh rautela: Birendra singh rautela lost in Delhi
Image: Birendra singh rautela lost in Delhi

बागेश्वर: उत्तराखंड के समाजसेवी रोशन रतूड़ी समय-समय पर अपने सोशल मीडिया पर दूसरों की मदद करते आए हैं।समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने उत्तराखंड के लोगों से एक बार फिर से मदद मांगी है। बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड का एक युवक दिल्ली में लापता हो गया है जिसके बाद समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने उत्तराखंड के लोगों से इस युवक को खोजने की अपील की है। बागेश्वर जिले के ग्रामसभा गोगिना का मूल निवासी बीरेंद्र सिंह रौतेला दिल्ली में नौकरी करता था। हाल ही में दिल्ली में वह लापता हो गया है। 29 मार्च 2021 को बीरेंद्र सिंह रौतेला नई दिल्ली से लापता है जिसके बाद समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने उत्तराखंड के लोगों से इस संदेश को अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है और इस युवक का पता लगाने की भी अपील की है। उन्होंने लिखा है कि आज फिर से सब की मदद की जरूरत है। इस युवक को ढूंढने में हमारी मदद करें। आप सब के सहयोग से अभी तक हमने बहुत से लोगों का पता लगाया है। हमको उत्तराखंड के इस भाई का भी पता लगाना है

यह भी पढ़ें - ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज 364 लोग कोरोना पॉजिटिव..देहरादून में बुरा हाल
बागेश्वर जिले का निवासी बीरेंद्र सिंह रौतेला दिल्ली के आजादपुर में काम करता था और 29 मार्च को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बीरेंद्र सिंह रौतेला के लापता हो जाने के बाद से उसके परिजन काफी चिंतित हैं और वह बस यही प्रार्थना कर रहे हैं तो उनका बेटा सही सलामत वापस आ जाए। वहीं समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने भी इस संदेश को आधे से अधिक शेयर करने की अपील की है। राज्य समीक्षा भी आप सभी से यह गुजारिश करता है इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि उत्तराखंड के इस बेटे का पता लग सके और वह सही सलामत अपने घर वापस आ सके। आपका एक छोटा सा कदम और छोटा सा प्रयास एक मां और पिता को अपने बेटे तक पहुंचाने का काम कर सकता है। ऐसे में हमारी अपील है कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें।