नैनीताल: उत्तराखंड अब हैवानियत से भरे लोगों का अड्डा बन चुका है। लोगों के मन में जहर घुल चुका है और पैसे को लेकर लोग अपने सभी हदों को भूल रहे हैं।यहां लोग सभी हदों को पार कर इंसानियत को शर्मसार कर रहे हैं। अब यह जहर मैदानों के साथ साथ ही पहाड़ों पर भी धीरे-धीरे जा रहा है जो कि बेहद चिंताजनक है। इस बात पर यकीन करना मुश्किल है मगर यह सच है कि उत्तराखंड में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के केस इन दिनों काफी बढ़ गए हैं जिस पर सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए। पहाड़ की गरीब, असहाय एवं विधवा महिलाओं को चंद पैसों के लिए बेचा जा रहा है और उनकी जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार अक्सर वे महिलाएं होती हैं जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं होता। वे असहाय होती हैं और आर्थिक रूप से भी कमजोर होती हैं। उन्हीं महिलाओं का कुछ लोग फायदा उठा कर उनको चंद पैसों के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बेच देते हैं। उत्तराखंड में अब तक ह्यूमन ट्रैफिकिंग के कई केस सामने आ चुके हैं और कई लोग इस गैरकानूनी धंधे में लिप्त पाए गए हैं।ताजा मामला हल्द्वानी जिले से सामने आया है जहां पर एक विधवा महिला को 40 हजार रुपए में हरियाणा की पार्टी को बेच दिया गया था। आगे पढें