Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में सूखे के चलते जंगलों में लगातार आग धधक रही है। हेक्टेयर के हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। पौड़ी से लेकर पिथौरागढ़ तक जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वनकर्मी एक जगह आग बुझाते हैं तो दूसरी जगह आग धधकने लगती है। जंगल में लगी आग से करोड़ों की वन संपदा को नुकसान होने के साथ ही लगातार हादसे भी हो रहे हैं। नैनीताल में भी यही हुआ। शनिवार को यहां मुख्यालय के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जिससे ट्रक में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सही वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि जंगल से गुजरते वक्त जंगल की आग का एक शोला ट्रक में गिर गया था, जिससे ट्रक में रखा सामान जल गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को सामान से भरा ट्रक अल्मोड़ा से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था। कैंची धाम से पहले जंगल से गुजरते वक्त आग का एक शोला ट्रक में आ गिरा। देखते ही देखते आग ने सामान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, हालांकि गनीमत ये रही कि ट्रक में सवार लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। वो सुरक्षित हैं।