Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया इसके बाद वह गर्भवती हो गई। इस बात का पता तब लगा जब छात्रा की तबीयत काफी अधिक बिगड़ गई। उसके बाद छात्रा के परिजन उसको अस्पताल लेकर गए और अस्पताल में डॉक्टर ने जो कहा उसको सुनकर उसके परिजनों के होश उड़ गए। चिकित्सकों ने उसके परिजनों को बताया कि छात्रा गर्भवती है। जब छात्रा से इसके बारे में गहराई से पूछा तो छात्रा ने बताया कि वह दुष्कर्म के चलते गर्भवती हुई है और उसने डॉक्टर और अपने परिजनों को सारा मामला बताया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक ने बहला-फुसलाकर पीड़िता को अपने साथ ले जाकर उसका दुष्कर्म किया