Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी के खिर्सू ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोखरी में अजब गजब मामला प्रकाश में आया है, यहाँ पर मुर्दो को भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान ने 6 साल पहले मर चुके व्यक्ति से भी मनरेगा में मजदूरी कराई है और भुगतान भी किया है। विभाग की ओर से की गई जांच में पूरे प्रकरण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पूर्व प्रधान ने अपने कार्यकाल में होमगार्ड को भी मनरेगा कार्यो का भुगतान किया है। वहीं पूरे प्रकरण पर जिलाधिकारी पौड़ी ने पूर्व प्रधान को नोटिस भेजकर 15 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है यदि उक्त समय के अंदर जवाब नही दिया जाता है तो पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।