उत्तराखंड: गैस बैलून ब्लास्ट होने से मचा हड़कंप..बुरी तरह झुलसे 3 छात्र

कुंभ में लोगों को पार्किंग आदि जगहों की जानकारी देने के लिए जगह-जगह गैस के गुब्बारे लगाए गए हैं। बीती रात इनमें से एक गुब्बारा फट गया, जिससे तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Haridwar news: Haridwar balloon blast three boy burn
Image: Haridwar balloon blast three boy burn

हरिद्वार: खुले आसमान में हवा संग तैरते गुब्बारे हर किसी का मन मोह लेते हैं। बच्चे तो इन पर खूब जान छिड़कते हैं, लेकिन हरिद्वार में इन्हीं गुब्बारों ने तीन बच्चों को ऐसा दर्द दे दिया, जिसे वो शायद ही कभी भुला पाएंगे। यहां गैस का गुब्बारा फटने से तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। तीनों को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में एडमिट कराया गया है। बता दें कि इन दिनों कुंभ मेले के मद्देनजर हरिद्वार में जगह-जगह गैस के गुब्बारे लगाए गए हैं। यहां कुंभ मेला क्षेत्र में पार्किंग, रोडवेज बस अड्डा, मेला कंट्रोल रूम और मीडिया सेंटर समेत कई जगहों पर गैस के गुब्बारे लगे हुए हैं। रस्सी से बंधे इन गुब्बारों पर जगहों के नाम लिखे गए हैं। ये गुब्बारे करीब 100 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहे हैं, ताकि भीड़ के दौरान श्रद्धालु जगह की पहचान कर सकें और सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के रोहित पुनेठा को बधाई.. पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए मिला प्रतिष्ठित ENBA अवार्ड
इसी तरह ऋषिकुल स्थित रोडवेज बस अड्डे पर भी गैस का गुब्बारा लगाया गया था। आधी रात को गैस कम हुई तो ये गुब्बारा बगल में स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ के छात्रावास परिसर में आ गिरा। रात करीब एक बजे हॉस्टल में रहने वाले तीन छात्र टॉयलेट जाने के लिए अपने कमरों से बाहर निकले तो गुब्बारा अचानक फट गया। धमाके के साथ गैस निकलने की वजह से तीनों छात्र बुरी तरह झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर हॉस्टल का स्टाफ और अन्य छात्र कमरों से बाहर निकले तो तीनों पीड़ित छात्र जमीन पर पड़े मिले। तीनों दर्द से कराह रहे थे। घायल छात्रों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। घायलों की पहचान टिहरी निवासी विनय जोशी, नैनीताल निवासी दीपक बहुगुणा और चंपावत में रहने वाले ललित भट्ट के रूप में हुई। तीनों छात्र 12वीं में पढ़ते हैं। छात्रों का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है।