Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यूएसनगर के रुद्रपुर में स्थित आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में एक युवक द्वारा धार्मिक अनुष्ठान में प्रवेश करने पर गुस्साई भीड़ ने उसको जान से मार डाला। बता दें कि युवक ने जब धार्मिक अनुष्ठान में प्रवेश किया तब वह नशे की हालत में था जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने अपना आपा खो दिया और युवक की इस हरकत से आक्रोशित भीड़ ने जमकर युवक की पिटाई कर दी और युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि युवक 3 घंटे तक घटनास्थल पर तड़पता रहा। हैरान करने वाली बात यह है कि इन 3 घंटों में युवक की किसी ने भी सुध नहीं ली। जब 3 घंटे तक युवक के शरीर में कोई भी हलचल नहीं हुई तो स्थानीय लोगों ने उसको 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया है। वहीं मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की है और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस अब गहराई से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।