Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द ही नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। ये जानकारी डीजीपी अशोक कुमार ने दी। उत्तराखंड में मई के महीने में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के माध्यम से दो हजार खाली पदों को भरा जाएगा। इस तरह 2 हजार युवाओं के पास पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी हासिल करने का मौका है। इसके अलावा मार्च महीने में 167 पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। पुलिस विभाग में प्रमोशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को भी पदोन्नत किया जाना है। पुराने कर्मचारियों के प्रमोशन के बाद, कई पद खाली होंगे। जिन्हें भरने के लिए मुख्यालय पुलिस भर्ती का आयोजन करेगा.