Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के चमोली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां लालची पिता ने 14 साल की नाबालिग को शादी के नाम पर 32 साल के युवक को बेच दिया। महज छह हजार रुपये के लिए पिता ने मासूम का सौदा कर दिया। शादी के बाद बच्ची के साथ दरिंदगी का सिलसिला शुरू हो गया। अगर बच्ची के शिक्षक ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर नहीं उठाया होता, तो शायद लोगों को मामले की भनक तक नहीं लगती। लेकिन शुक्र है कि बच्ची को इंसाफ दिलाने की मुहिम शुरू हो गई है। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन उत्तराखंड में शादी के नाम पर लड़कियों की तस्करी का मामला नया नहीं है। एनसीआरबी की 2019 की रिपोर्ट पर गौर करें तो उत्तराखंड में हालात बेहद चिंताजनक हैं। साल 2019 में जारी हुई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चों की तस्करी (चाइल्ड ट्रैफिकिंग) के मामलों में दस हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड पहले पायदान पर है। इस तरह आप खुद समझ सकते हैं कि हालात कितने खराब हैं।