Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: पहाड़ में रफ्तार का जुनून नौजवानों की जान पर भारी पड़ रहा है। प्रदेश के हर हिस्से से सड़क हादसों की खबरें आ रही हैं, जिनमें युवा असमय ही अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला बागेश्वर का है। जहां दो बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। हादसा पिंडारी रोड टैक्सी स्टैंड के पास हुआ। जहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में जान गंवाने वाले युवक का नाम सोनू कुमार था। सोनू सिर्फ 27 साल का था। अभी उसके आगे पूरी जिंदगी पड़ी थी। घरवालों ने जवान बेटे के लिए अनगिनत सपने देखे थे, लेकिन ये सपने पूरे होते, इससे पहले ही सोनू ने एक हादसे में अपनी जान गंवा दी। सोनू कुमार का परिवार पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास रहता है।