उत्तराखंड में 96 साल बाद नजर आई ये दुर्लभ चिड़िया..दुनियाभर के जीव विज्ञानी हैरान

दुर्लभतम पक्षियों में शुमार विनेसियस रोज फिंच को हाल में नैनीताल के जंगल में देखा गया। इससे पहले यह खूबसूरत पक्षी नैनीताल में साल 1925 में दिखाई दिया था।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Venice Rose Finch: Uttarakhand Vilnius Rose Finch Nainital
Image: Uttarakhand Vilnius Rose Finch Nainital

नैनीताल: जैव विविधता के लिए मशहूर उत्तराखंड कई दुर्लभ जीवों और पक्षियों का घर है। इन्हीं में से एक है खूबसूरत पक्षी विनेसियस रोज फिंच। इस पक्षी की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। दुर्लभतम पक्षियों में शुमार विनेसियस रोज फिंच को हाल में नैनीताल के जंगल में देखा गया। यहां 96 साल बाद खूबसूरत विनेसियस रोज फिंच का जोड़ा नजर आया है। इससे पहले यह खूबसूरत पक्षी नैनीताल में साल 1925 में दिखाई दिया था। उस वक्त इस पक्षी की तस्वीर कैमरे में कैद नहीं हो पाई थी, लेकिन लगभग 9 दशक बाद इस खूबसूरत पक्षी को तस्वीरों में कैद करना संभव हो सका है। इसी साल 27 फरवरी और 13 मार्च को पद्मश्री एवं अंतरराष्ट्रीय छायाकार अनूप साह और बर्ड वॉचर संजय बोरा ने इसे अपने कैमरे में कैद किया है। दुर्लभ विनेसियस रोज फिंच पक्षी का नैनीताल में नजर आना बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखंड के वन विभाग ने इसे अपने रिकॉर्ड में शामिल कर लिया है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: CM तीरथ ने पलटा पूर्व CM त्रिवेन्द्र का बड़ा फैसला..2 मिनट में पढ़िए पूरी खबर
मशहूर छायाकार अनूप साह के अनुसार साल 1987 में रिप्ले नाम की किताब में विनेसियस रोज फिंच का जिक्र किया गया है, लेकिन तब इसे किसी ने कैमरे में कैद नहीं किया था। इस चिड़िया को साल 1970 में नेपाल में ताकखोला इस्टर्न में धौलागिरी के पास देखा गया था। यह चिड़िया गर्मियों में ही उच्च हिमालयी क्षेत्र से आती है। वन्य जीव संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि नैनीताल में दशकों बाद विनेसियस रोज फिंच का मिलना वन्यजीव जगत के लिए सुखद खबर है। अब इस जोड़े को ऑब्जर्व किया जा रहा है। इसे ई-बर्ड समेत अन्य वन्य जीव से संबंधित लिटरेचर में भी शामिल किया जा रहा है। बता दें कि नैनीताल के जंगलों के साथ ही सातताल क्षेत्र पूरी दुनिया में बर्ड वॉचिंग के लिए मशहूर है। यहां नैनी देवी बर्ड रिजर्व भी बनाया गया है। जहां उच्च हिमालयी क्षेत्र से लेकर दक्षित भारत और चीन तक से पक्षी प्रवास के लिए आते हैं। यहां ग्रेटर, स्पॉटेड ईगल, ईस्टर्न इम्पीरियल और ग्रे ग्राउंड प्रीनियां जैसे दुर्लभ पक्षी पाए जाते हैं।