Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर है। नैनीताल में पर्यटक की हरकत ने स्थानीय व्यापारी को बेहद परेशान कर दिया। ये बात आप जानते होंगे कि अब नैनीताल ऋषिकेश जैसी जगहों में किराए के लिए बाइक भी मिल रही है। ऐसे में एक मामला सामने आया है। दो युवकों ने बाइक किराए पर तो ले ली। लेकिन दुकानदार को बाइक वापस करने के बजाय दिल्ली फरार हो गए। दुकानदार ने सैलानियों का इंतजार किया लेकिन वह वापस नहीं लौटे तो दुकानदार को पुलिस के पास जाना पड़ा। दुकानदार ने पुलिस कोतवाली में फरार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी..अब तक मिली जानकारी के मुताबिक घटना 7 अप्रैल की है। नवाब अहमद नाम के व्यक्ति नैनीताल में टैक्सी बाइक रेंट पर देने का कारोबार करते हैं। बुधवार को उनके पास दो युवक पहुंचे और एक दिन के बाइक किराए पर लेने की बात कही। दुकानदार ने भी खुशी खुशी बाइक दे दी। लेकिन पूरा दिन निकल गया और दोनों लड़के वापस नहीं लौटे। दुकानदार को पहले किसी अनहोनी की आशंका हुआ। उसने फोन किया तो सैलानी बाइक वापस करने के एवज में रुपए मांगने लग गए। शुक्र इस बात का रहा कि बाइक में जीपीएस लगा था। इस वजह से उसकी लोकेशन दिल्ली मिली। शुक्रवार की रात ही नवाब दिल्ली पहुंचे और वहां उन्होंने स्टेशन के पास समय अपनी बाइक बरामद की हालांकि उन्हें दोनों युवक नहीं मिले। बाइक मिलने की जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: शादी में दहेज से पेट नहीं भरा..ससुराल वालों ने गर्भवती को पीट-पीटकर अधमरा किया