Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: जीवन ईश्वर का दिया सबसे बड़ा तोहफा है, लेकिन डिप्रेशन और रिश्तों की खींचतान लोगों को जिंदगी को ठुकरा कर मौत को गले लगाने पर मजबूर कर रही है। हल्द्वानी की रहने वाली एक महिला भी इसी इरादे से नैनीताल पहुंची थी। यहां उसने नैनी झील में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन महिला की किस्मत अच्छी थी, जो कि उसे समय पर मदद मिल गई। नाव चालक किशन लाल ने किसी तरह महिला को पानी से बाहर निकाला। इस तरह महिला की जान बच गई। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के पास से 4 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने घटना के बारे में महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।