Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: आत्मनिर्भर भारत.... कोरोना काल के बाद से ही आत्मनिर्भर भारत का नारा समस्त देश में गूंज उठा है और उत्तराखंड में भी कई लोग आत्मनिर्भरता की जीती-जागती मिसाल पेश कर चुके हैं। आत्मनिर्भर भारत बनाने की ओर उत्तराखंड में कई कोशिशें की जा रही हैं। आत्मनिर्भरता की यह चिंगारी अल्मोड़ा जिले में भी तेजी से फैल रही है और कई महिलाओं ने अपने दम पर कुछ कर दिखाने का ठाना है और भी आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ी हैं।अब अल्मोड़ा के पुलिस परिवारों की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने की एक सराहनीय पहल की जा रही है। जी हां, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में पुलिस परिवार की सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी हेमा एठानी ने कमर कस ली है। आरक्षी हेमा एठानी ने खाली पड़े सरकारी भवन का ऐसा उपयोग किया जिसको देखकर हर कोई दंग रह गया। उन्होंने खाली पड़े सरकारी भवन का उपयोग मशरूम उत्पादन के लिए किया और ऑफ सीजन में मशरूम का सफल उत्पादन भी कर दिखाया है। इसी के साथ उन्होंने समाज में एक ठोस उदाहरण भी दिया है। आरक्षी हेमा ऐठानी की यह पहल अल्मोड़ा जिले के पुलिस परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है। वे पुलिस परिवार की महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं और उन्होंने ऑफ सीजन में मशरूम का उत्पादन कर यह साबित कर दिया है आत्मनिर्भर बनने में कुछ भी चीज आड़े नहीं आती है और मेहनत और लगन के साथ हर चीज मुमकिन है। बता दें कि पुलिस परिवार की महिलाओं को पुलिस कार्यालय में मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित करने के लिए उन्होंने एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जिसमें महिलाओं ने मशरूम उत्पादन के गुर सीखे।