Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है और उत्तराखंड के कई इलाकों में आने वाले कुछ दिनों तक बिगड़ते मौसम का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले शुक्रवार तक प्रदेश के निवासियों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। खासकर कि पहाड़ पर रहने वाले लोगों को मौसम खासा परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल यानी कि आज से लेकर आने वाली 16 अप्रैल तक बरसात की संभावना जताई है। इन जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों में 5 दिन भारी बरसात होगी। ऐसे में लोगों को संभाल के रहने की जरूरत है। उत्तराखंड में आज यानी कि 12 अप्रैल को 5 जिलों में बरसात का अनुमान लगाया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि वे जिले कौन से हैं। वे जिले हैं चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़। इन जिलों में आज कहीं-कहीं भारी बरसात के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावनाएं हैं। मौसम में बदलाव का असर आने वाले शुक्रवार तक जारी रहेगा। 13 अप्रैल को भी इन्हीं 5 जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम विभाग ने मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। आगे पढ़िए