Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी। ये शहर जितना खूबसूरत है, यहां की सड़कें उतनी ही खतरनाक। अगर ड्राइवर को पहाड़ी इलाकों में गाड़ी चलाने का अनुभव न हो तो हादसा होते देर नहीं लगती। सोमवार को भी यही हुआ। यहां मसूरी-देहरादून रोड पर सामान से भरी जीप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में जीप मालिक और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से हादसे की डराने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। गनीमत रही कि इस दौरान जीप खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक जीप राशन का सामान लेकर सहारनपुर से उत्तरकाशी जा रही थी। ये जीप जैसे ही कोल्हूखेत के पास पहुंची, ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू जीप सड़क पर ही पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।