Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
बागेश्वर: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है। लंबे समय से क्रिकेट फैंस आईपीएल का इंतजार कर रहे थे और अब जब आखिरकार इसकी शुरुआत हो चुकी है तो पूरे भारत में क्रिकेट फैंस के बीच आईपीएल की धूम साफ दिख रही है। इसी बीच आईपीएल के साथ ड्रीम 11 एप्लिकेशन भी युवाओं के बीच खासी प्रचलित हो रही है। जहां युवा अपनी टीम बना कर ऑनलाइन खेल सकते हैं और जीतने पर आकर्षक ईनाम भी जीत सकते हैं। उत्तराखंड के भी कई युवाओं ने इस एप्लीकेशन पर अपनी किस्मत आजमाई है और लाखों रुपए जीते हैं।इसी बीच बागेश्वर जिले से एक शानदार खबर सामने आ रही है। किस्मत खुलना किसे कहते हैं इसका उदाहरण बागेश्वर जिले में देखिए। बागेश्वर जिले में एक युवक की किस्मत खुल गई और ड्रीम 11 एप्पलीकेशन में बागेश्वर के युवक ने 57 लाख रुपए जीत लिए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बागेश्वर के हिमांशु कोहली की जिन्होंने ड्रीम 11 में 57 लाख रुपए अपने नाम कर लिए हैं। ड्रीम11 एप्लीकेशन आईपीएल फैंस के बीच में खासी मशहूर है और पूरे हिंदुस्तान के कई लोग ड्रीम 11 पर अपनी किस्मत आजमाते हैं। वे आईपीएल के दौरान चलने वाले मैच के बीच में ड्रीम11 में चलने वाले कंटेस्ट में भाग लेते हैं और आकर्षक ईनाम जीतते हैं।