Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: यूथ फाउंडेशन के जरिए देश के लिए जांबाज जवानों को तैयार करने वाले कर्नल अजय कोठियाल जल्द ही अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले हैं। वो आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं। कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल के पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें लग रही थीं, अब इन खबरों की पुष्टि हो गई है। आप के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक कर्नल अजय कोठियाल की आप के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात हो चुकी है। 18 अप्रैल को वो संक्षिप्त समारोह में आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेंगे। इसके बाद 21 अप्रैल को देहरादून में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी उन्हें उत्तराखंड के एके के तौर पर पेश करेगी। आप राष्ट्रीय स्तर पर अरविंद केजरीवाल के नाम को भी इसी तरह कैश करती रही है। उत्तराखंड में पार्टी एके अभियान चला रही है। पिछले दिनों खबरें थीं कि आम आदमी पार्टी उन्हें सीएम फेस के तौर पर प्रोजेक्ट करने वाली है, हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उन्हें सीएम फेस के तौर पर पेश करने पर जरूर विचार किया जा सकता है। आगे पढ़िए