उत्तराखंड से शर्मनाक खबर..छेड़खानी से तंग आकर 3 बच्चों की मां ने खाया जहर, दर्दनाक मौत

8 अप्रैल को भी उसने अमित के घर में घुसकर कुसुम से छेड़छाड़ की थी। उसकी हरकतों से परेशान कुसुम ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar News: Female suicide in Dabki village of Haridwar
Image: Female suicide in Dabki village of Haridwar

हरिद्वार: महिला सुरक्षा...शब्द अपने आप में बहुत बड़ा है। टीवी पर सोशल मीडिया पर महिला सुरक्षा को लेकर कई बड़ी बड़ी बातें होती हैं लेकिन क्या ये शिक्षा आम आदमी के मन-मतिष्क तक पहुंची? शायद नहीं तभी उत्तराखंड से ये शर्मनाक खबर सामने आई है। साल भर से एक शख्स 3 बच्चों की मां को छेड़ रहा था। वो महिला मानसिक रूप से इतनी सहम गई थी उसने जहर खाना पसंद किया। उस 3 बच्चों की मां ने मौत का रास्ता चुन लिया। ये खबर हरिद्वार जिले के लक्सर की है। लक्सर के दाबकी गांव के अमित की शादी करीब 10 साल पहले कसौली गांव की कुसुम से हुई थी। पत्नी से अमित के तीन बच्चे भी हैं। लेकिन अमित की पत्नी आज इस दुनिया में नहीं है। आरोप है कि अमित के पड़ोस में रहने वाला प्रीतम नाम का लड़का लगभग एक डेढ़ साल पहले से कुसुम को परेशान कर रहा था। खबर है कि पिछले साल अमित की गैरमौजूदगी में वो बेधड़क घर में घुसा और कुसुम से छेड़छाड़ की थी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में AAP के सबसे बड़े महारथी बनेंगे कर्नल अजय कोठियाल..इन दिन होगा ऐलान
बाद में गांव के जिम्मेदार लोगों ने मामला गांव में ही निपटा दिया था। इसके बाद भी प्रीतम नहीं सुधरा। वो लगातार अपनी गंदी हरकतें कर रहा था। 8 अप्रैल को भी उसने अमित के घर में घुसकर कुसुम से छेड़छाड़ की थी। उसकी हरकतों से परेशान कुसुम ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने उसे एक असपताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब अमित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी प्रीतम के खिलाफ तहरीर दी थी। एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि तहरीर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर सबूत जुटाए जा रहे हैं। सबूत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।